andolan banam rajneeti

andolan banam rajneeti

Thursday, June 7, 2012

देश के सत्ताधारियो ने नयी युवा नीति का एलान किया है जिसमे ये बताया गया है की अब 16 से 30 वर्ष तक के लोग ही युवा कहलायेगे ,लेकिन ये नीति बनाने से पहले शायद ये भूल गए की आज भी राहुल गाँधी और उम्र अब्दुल्ला इस देश के युवा नेता कहलाते है जो 40 वर्ष से भी ऊपर जा चुके है तो क्या ये बंदिश सिर्फ आम जनता के लिए है जिसके मुह में हमेशा ताला पड़ा रहता है जो कभी किसी बात का विरोध नही करती , हो सकता है की इस नीति को बनाने से पहले राहुल गाँधी से सलाह मशवरा न किया गया हो और न ही इस सम्बन्ध में सोनिया जी को कुछ ज्ञात हो वरना वो अपने बेटे के लिए इस नीति में ये बदलाव जरुर करती की ये उम्र का बंधन सिर्फ आम भारवासियो के लिए है गाँधी खानदान के लिए नही और न ही उनके हितैशियो के लिए ,वो जब तक जीते है तब तक राज करते है और जब तक मम्मी जी जीवित है और इस देश की महारानी है तब तक बेटा श्री तो जवान रहेगे ही आखिरकार राहुल की शादी भी तो नही हुई है खैर भारत के वासियों फिर से मौन धारण कर लो और स्वीकार लो इस नियम को भी.

No comments:

Post a Comment